छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से जशपुर के दूरस्थ गांवों को मिली नई रफ्तार

11 बसों के संचालन से ग्रामीणों को सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर, विद्यार्थियों से लेकर किसानों तक सभी को मिल रहा लाभ

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की तस्वीर बदल रही है। योजना के अंतर्गत जिले में 11 बसों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अब सुगम, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि यात्रा खर्च में भी कमी आई है।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों पर नियमित बस सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चांपा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर तथा दुलदुला-अबिरा जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत

योजना के शुरू होने से पहले ग्रामीणों को निजी वाहनों या महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब कम किराए में नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के दैनिक खर्च में कमी आई है और आवागमन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।

विद्यार्थियों, किसानों और श्रमिकों को सबसे अधिक फायदा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सबसे बड़ा लाभ विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। छात्र-छात्राएं आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, वहीं किसान कम लागत में अपनी उपज बाजार तक पहुंचा रहे हैं। रोजगार की तलाश में आने-जाने वाले श्रमिकों को भी इस सुविधा से राहत मिली है।

स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचने में आसानी हो रही है। अब लोगों को इलाज के लिए कम समय और कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। इससे समय पर उपचार संभव हो रहा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है।

ग्रामीण विकास की नई दिशा

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के जरिए गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा बाजारों तक बेहतर पहुंच मिल रही है।

जिले के ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को आसान बनाया है और विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!