छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़

कुनकुरी को मिली बड़ी बिजली सौगात: 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, अतिरिक्त 11 केवी फीडर भी शुरू

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मजबूत हुई विद्युत व्यवस्था, उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत बनाने के अभियान के तहत कुनकुरी क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुनकुरी में पुराने 3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इसके साथ ही कुनकुरी नगर के लिए अतिरिक्त 11 केवी फीडर भी प्रारंभ कर दिया गया है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से विद्युत आपूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

तकनीकी चुनौतियों के बीच पूरा हुआ कार्य

नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए विभाग को कई तकनीकी और संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए दो डीपी को स्थानांतरित किया गया, अनुपयोगी नियंत्रण कक्ष को हटाया गया तथा पुराने ट्रांसफार्मर प्लिंथ की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया। सभी आवश्यक तैयारियों के बाद ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

बिजली आपूर्ति होगी और अधिक सुचारू

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए किए जाने से क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा। वहीं अतिरिक्त 11 केवी फीडर शुरू होने से ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक स्थिर एवं निर्बाध होगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

कुनकुरी नगर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को इस परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। बार-बार होने वाली बिजली कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर किए गए इस कार्य को क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और विद्युत उपभोक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कुनकुरी की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!