छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़राज्यरायगढ़लोकल न्यूज़

पत्थलगांव डायल 112 की तत्परता से बची महिला की जान, जानलेवा हमले के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

हत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम, गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

पत्थलगांव। संकट की घड़ी में त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पत्थलगांव डायल 112 की टीम ने एक महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हत्या के प्रयास के मामले में सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और आरोपी पति को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 को इवेंट आईडी क्रमांक 416866 के तहत हत्या के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पत्थलगांव स्थित डायल 112 की टीम (शिफ्ट-बी) बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने देखा कि महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी और उसके सिर पर प्राणघातक चोट लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक पियर साय मिंज (784) एवं चालक दीपक कंसारी ने तत्काल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बचाई जा सकी।

घटना के बाद डायल 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को भी पकड़ लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पत्थलगांव को सुपुर्द कर दिया।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 की इस त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदारी की सराहना की है। लोगों का कहना है कि समय पर पहुंची पुलिस टीम ने न सिर्फ महिला को उपचार दिलाया बल्कि आरोपी को भी कानून के दायरे में लाने का काम किया।

डायल 112 की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में पुलिस सेवा आम नागरिकों के लिए भरोसे और राहत का माध्यम बन रही है।

ibnul khan 

editor-in-chirf, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!