छत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरटॉप न्यूज़धर्मराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़

बागबहार में बहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,साय सरकार का जताया आभार

बागबहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बारात

जशपुर जिले के बागबहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बागबहार के परहाटोली आम बगीचा में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 32 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवविवाहित जोड़ों ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाकायदा रिश्तेदारों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बागबहार मुख्य चौक से ढोल-नगाड़ों के साथ बारात निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि भी बाराती बनकर शामिल हुए। इसके बाद संबोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ और शुभ लग्न में विवाह की रस्में शुरू कराई गईं।

 

पंडितों द्वारा सनातन विधि से 6 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जबकि ईसाई समुदाय के 26 जोड़ों का विवाह फादर द्वारा ईसाई रीति-रिवाज से कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुबताया कि योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को कुल 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इसमें 35 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे, जबकि 15 हजार रुपए विवाह सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टेंट पंडाल, कुर्सी, मंडप, भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा जैसी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा जशपुर आनंद शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुन्नी अग्रवाल शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मीना चौहान ने की।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के चंद्रचूड़ बंजारा, जनपद सदस्य एवं बाल विकास समिति सदस्य कलम विश्वकर्मा, प्रीतम शर्मा, पदमनी परहा, सुमित्रा पैंकरा एवं सुश्री कुमारी नाग जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साथ ही  महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती कमलेश लकड़ा, प्रशासनिक परियोजना अधिकारी शशि लकड़ा पत्थलगांव,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा , विजय विश्वकर्मा सहायक ग्रेड-2 तथा पत्थलगांव, बागबहार, लुड़ेग, कुनकुरी एवं दुलदुला परियोजना के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!