छत्तीसगढ़जनकल्याणटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

कुनकुरी में निकली विशाल हेलमेट जागरूकता रैली, कौशल्या साय ने दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस और प्रशासन का बड़ा अभियान, अधिकारियों व नागरिकों ने लिया हिस्सा

जशपुर/कुनकुरी। सड़क सुरक्षा के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा कुनकुरी में वृहद स्तर पर हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली कुनकुरी खेल मैदान से शुरू होकर गड़ाकटा, बस स्टैंड, डुगडुगिया, जशपुर रोड और सलियाटोली होते हुए पुनः खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशल्या साय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं और इन्हें केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं बल्कि नागरिकों की जागरूकता से ही कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन रक्षा के महत्वपूर्ण साधन हैं तथा हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चलाना साहस नहीं बल्कि जोखिम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। वहीं डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में 459 सड़क दुर्घटनाओं में 311 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि बड़ी संख्या में घायल हुए। अधिकांश मामलों में हेलमेट का उपयोग नहीं किया गया था।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजीव नंदे सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।

जशपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!