क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्यरायगढ़

रायगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का बड़ा खुलासा, नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त

डेढ़ लाख में जबरन शादी, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर पहले रायगढ़ लाया गया, जहां उसे गिरोह के अन्य सदस्यों से मिलवाया गया। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश के सागर ले जाकर एक व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपए में बेचकर जबरन शादी करा दी गई।

पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वापस रायगढ़ पहुंची, जहां उसे फिर से बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेला गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच के दौरान गिरोह के सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मध्यप्रदेश के छतरपुर से खरीदार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इस गिरोह में एक विधि से संघर्षरत बालिका, दो महिलाएं और अन्य आरोपी शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले में पहले भी पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर देह व्यापार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई थी, और अब ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे मामलों में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!