छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश की खबर, पहाड़ी इलाके में राहत-बचाव में दिक्कत

नारायणपुर-चारभाठी क्षेत्र में हादसे की सूचना, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी इलाके की पहाड़ियों में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने की सूचना मिल रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाई आ रही है।

फिलहाल एयरक्राफ्ट में सवार लोगों की स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त टीमों को मौके पर भेजा जा रहा है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

👉 महत्वपूर्ण: इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी सोशल मीडिया और प्रारंभिक स्रोतों के आधार पर सामने आई है।

प्रशासन द्वारा पुष्टि होने के बाद विस्तृत जानकारी अपडेट की जायगी।

Ibnul khan

Editor-in-chief

Jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!