
कांसाबेल/जशपुर। जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के छोटे से गांव चिड़ोरा से निकलकर 17 वर्षीय मधु सिदार ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाली मधु ने खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर बहतराई में प्रशिक्षण लेकर जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और चीन में आयोजित प्रतियोगिता में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।









