
रायपुर/जशपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलोशिप 2026” योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। यह पहल राज्य के युवाओं को प्रशासनिक कार्यों से जोड़ने और उन्हें नीति निर्माण की दिशा में अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस योजना के तहत चयनित युवाओं को प्रतिमाह ₹50,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही उन्हें Indian Institute of Management Raipur में पब्लिक पॉलिसी में पूर्णतः वित्तपोषित MBA करने का अवसर भी मिलेगा।
फेलोशिप के दौरान प्रतिभागियों को राज्य प्रशासन के साथ सीधे काम करने का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे शासन-प्रशासन की बारीकियों को समझ सकेंगे। यह योजना विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों (डोमिसाइल युवाओं) के लिए लागू की गई है।
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में इस पहल को युवाओं के कौशल विकास और राज्य के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकार का उद्देश्य है कि युवा “Learn, Lead, Shape Chhattisgarh’s Future” की भावना के साथ आगे बढ़ें और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
ibnul khan
editor-in-chief,jashpur times




