
कांसाबेल मंडल के हथगड़ा में “गांव चलो — बस्ती चलो” अभियान के तहत एक सशक्त और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री केशव पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता काशी राम, कमल साय, सरपंच अंजलिना टोप्पो, राजकुमार जी, पींटू जी तथा युवा मोर्चा महामंत्री अरविंद स्वर्णकार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने केंद्र में Narendra Modi एवं प्रदेश में Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी
योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं और गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही घर-घर जाकर भाजपा का ध्वज लगाया गया और लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

“सशक्त बूथ — सशक्त संगठन”
“गांव-गांव, बस्ती-बस्ती भाजपा”
#BJPChhattisgarh #VishnuDeoSai #NarendraModi
Ibnul khan
Editor-in-chief
Jashpur Times








