कांसाबेल मंडल में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, विधायक गोमती साय ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने कहा – कार्यकर्ताओं का समर्पण और अनुशासन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

जशपुर। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कांसाबेल मंडल में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सहभागी हुईं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक गोमती साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्रसेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि सशक्त कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सक्रिय भागीदारी पर आधारित होती है, इसलिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times








