Uncategorized
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन
35.53 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल, कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की सराहना

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व संबंधित एजेंसी की सराहना की।
बताया गया कि लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से यह 100 बिस्तरीय अत्याधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है। अस्पताल के पूर्ण होने के बाद जशपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF, JASHPUR TIMES








