छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जशपुर की कमान गणेश जैन को, व्यापारी वर्ग में उत्साह

कांसाबेल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

जशपुर / कांसाबेल। कांसाबेल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गणेश जैन को भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारी प्रकोष्ठ, जशपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है।

श्री जैन ने कहा कि वे व्यापारियों के हितों से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता देंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिले के व्यवसायियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह निर्णय व्यापारी समाज के हितों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। विभिन्न वर्गों और संगठनों की ओर से श्री जैन को बधाइयां दी जा रही हैं।

वर्तमान में श्री गणेश जैन निम्न पदों पर हैं:

  • जिला संयोजक (व्यापारी प्रकोष्ठ, जशपुर)

  • महादेवडांड मंडल प्रभारी

  • प्रदेश मंत्री, राइस मिल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़

  • पूर्व मंडल अध्यक्ष, कांसाबेल

ibnul khan 

editor-in-chief,jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!