जशपुर की कमान तिवारी के हाथ, लोकतंत्र प्रहरी ने किया जिलाध्यक्ष नियुक्त
रायपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र, जशपुर में संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

रायपुर / जशपुर। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत संगठन लोकतंत्र प्रहरी ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत जशपुर जिले की कमान शिव प्रकाश तिवारी को सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने उन्हें आधिकारिक रूप से जशपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिला नियुक्ति पत्र
22 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित एक गरिमामय राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सच्चिदानंद उपासने ने शिव प्रकाश तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा तथा लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पदाधिकारी एवं लोकतंत्र सेनानी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
लोकतंत्र सेनानी संघ का उत्तराधिकारी संगठन
ज्ञात हो कि लोकतंत्र प्रहरी संगठन, लोकतंत्र सेनानी संघ का आधिकारिक उत्तराधिकारी संगठन है। इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना, नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े ऐतिहासिक संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
जशपुर में संगठन को नई ऊर्जा
राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने विश्वास व्यक्त किया कि जशपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में तिवारी के नेतृत्व से संगठन को जमीनी मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी ने कहा की –
मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जशपुर जिले में संगठन का विस्तार और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी
घोषणा के बाद जशपुर जिले के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए सकारात्मक पहल बताया है।
इबनुल खान
एडिटर-इन-चीफ
Jashpur Times – सच सब तक





