छत्तीसगढ़जशपुरराज्यलोकल न्यूज़

किसानों के सम्मान का बजट: शिव प्रकाश तिवारी ने साय सरकार के बजट को बताया ऐतिहासिक

कृषि, ग्रामीण विकास और ‘अंत्योदय’ की भावना को केंद्र में रखकर तैयार बजट को बताया ऐतिहासिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक, लोक-कल्याणकारी और किसान हितैषी बताया है।

श्री तिवारी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े प्रावधानों को राज्य की प्रगति का आधार बताया।

 कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि बजट में खेती-किसानी को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया है। किसानों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि संभव होगी।

 महिला, युवा और अंत्योदय की भावना

श्री तिवारी ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया है। उन्होंने ‘अंत्योदय’ के संकल्प को बजट की मूल भावना बताया“माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और वित्त मंत्री जी ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। धान खरीदी से लेकर किसान कल्याण योजनाओं तक यह बजट छत्तीसगढ़ के मेहनतकश अन्नदाताओं के परिश्रम का सम्मान करता है। यह बजट प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला साबित होगा।”

श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की समग्र उन्नति और किसानों की खुशहाली को समर्पित है।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!