कांसाबेल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा कन्या शाला परिसर
कन्या शाला प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब, विद्यार्थियों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कन्या शाला प्रांगण में उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कांसाबेल | जशपुर टाइम्स
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांसाबेल के कन्या शाला प्रांगण में मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भगत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष सुदाम पंडा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अपने ओजस्वी और अनुभवी वक्तृत्व से शिक्षक धनवंत यादव ने किया।
कांसाबेल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कन्या शाला प्रांगण पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया। आयोजन समिति द्वारा बैठने, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रखी गई थीं। समारोह में कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामवासी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य शिप्रा नारायण दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल सहित लरस मिर्धा, दधिबल विश्वकर्मा, नारायण दास, श्रीमती मनप्यारी बाई, अंशु जैन, युवा मोर्चा से अरविंद स्वर्णकार, विवेक गर्ग, मोतीलाल भगत, सुभाष गुप्ता, आकाश पारिक, शंकर सोनी, शैलेश चौहान, अमित पारिक, कमलेश लकड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंडावी द्वारा आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गणतंत्र दिवस का यह आयोजन कांसाबेल क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और उत्साह का यादगार संदेश छोड़ गया।


ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times
— जशपुर टाइम्स | सच सब तक





