कांसाबेल भाजपा कार्यालय के जीर्णोद्धार उद्घाटन में पहुंचेंगे मुखमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सुरक्षा अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

JASHPUR TIMES | कांसाबेल
कांसाबेल बस स्टैंड के समीप स्थित भाजपा कार्यालय का 25 जनवरी को जीर्णोद्धार उपरांत भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांसाबेल आगमन तय है।
मुख्यमंत्री यहां मन की बात कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।
उद्घाटन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां
भाजपा कार्यालय के जीर्णोद्धार उद्घाटन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थल को भव्य रूप दिया जा रहा है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए
मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी एवं स्थानीय भाजपा पदाधिकारी आयोजन स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान
सालिक साय – जिला पंचायत अध्यक्ष
सुनील गुप्ता – पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा
नारायण दास, अंशु जैन, आलोक सारथी,
केशव पांडे, अरविंद स्वर्णकार, आकाश पारीक
सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
Jashpur Times – सच सब तक।





