छत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़

केसला पाठ पहाड़ मेला जशपुर की पहचान, आस्था और विकास का संगम : सालिक साय

जशपुर टाइम्स से संवाद में सालिक साय ने रखे अहम विचार

तमता (पत्थलगांव), जशपुर | जशपुर टाइम्स

जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तमता में आयोजित ऐतिहासिक केसला पाठ पहाड़ मेला क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, सनातन परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक चमत्कार, सांस्कृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं का भी अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।
यह बात जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने जशपुर टाइम्स से विशेष बातचीत में कही।

 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुंड, जो कभी नहीं सूखता

श्री साय ने बताया कि केसला पाठ पहाड़ पर लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र कुंड आज तक कभी नहीं सूखा, जो अपने आप में एक अद्भुत और चमत्कारिक तथ्य है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं से जुड़ा यह स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसकी आस्था से जुड़ी मान्यताएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं।

 मुख्यमंत्री के आगमन की सहमति, विकास को मिलेगी नई गति

श्री सालिक साय ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इसी जिले से आते हैं, जो जशपुरवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने केसला पाठ पहाड़ क्षेत्र में आने की सहमति भी जताई है और एक निश्चित समय पर उनका आगमन प्रस्तावित है। इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

 सड़क, मंच और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि वे इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य होने के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। आने वाले समय में शासन-प्रशासन के सहयोग से कई विकास कार्य किए जाएंगे
उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष तक सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मंच एवं सामुदायिक भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस संबंध में गोमती साय, क्षेत्रीय विधायक, द्वारा भी सहमति प्रदान कर दी गई है।

 जशपुर जिले का सबसे प्राचीन और बड़ा मेला

श्री साय ने कहा कि छेरछेर पुन्नी के अवसर पर लगने वाला यह मेला जशपुर जिले का सबसे बड़ा और प्राचीन मेला है। ऐसी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है।

 लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, तीसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब

केसला पाठ पहाड़ मेला में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, बाले चक्रेश, तमता की सरपंच सीता बाज, जनपद सदस्य रमेश यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, त्रिलोचन यादव, अरुण होता, खगेश्वर बाज, सुखलाल चौहान, तपेश्वर यादव, उमाशंकर यादव, त्रिलोचन कुमार यादव, हुकुम धुर्वे, अंकित नंदे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्थलगाव  ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यकछ रोशन प्रताप सिंह आयोजन  समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण यादव ,रमेश यादव ने भी केसला पाठ पहाड़ मेला को लेकर जशपुर टाइम्स के साथ अपने विचार साझा किए |

जशपुर टाइम्स की ओर से श्री सालिक साय का हृदय से आभार, जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर जशपुर टाइम्स से संवाद किया और अपने विचारों व संदेशों को जनता तक पहुँचाया।

जशपुर टाइम्स जिले की संस्कृति, आस्था और विकास से जुड़ी खबरों को जमीनी स्तर से, निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


ibnul khan

aditor-in-chief 

jashpur times- सच सब तक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!