जशपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 22 बाइक पर पुलिस की कार्रवाई
बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और ओवर स्पीड वाहनों पर चला अभियान, ₹6700 का जुर्माना वसूला

जशपुर, 13 अप्रैल 2026।
जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जशपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर कोतवाली जशपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड वाहन, ओवर स्पीड और नाबालिगों द्वारा संचालित कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। पुलिस ने इनमें से 19 वाहनों को जब्त कर चालानी कार्रवाई की। वाहन मालिकों को नंबर प्लेट लगाने के निर्देश देते हुए चालान किया गया, जिससे कुल ₹5700 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर एक चालक पर ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। शेष 2 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोबारा बिना नंबर प्लेट वाहन पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीधे जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने वाले अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें।
Ibnul khan
Editor-in-chief
Jashpur times








