छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़धर्मलोकल न्यूज़

छठ महापर्व पर पूरन तालाब घाट पहुंचीं विधायक गोमती साय, उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद

पत्थलगांव के छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

पत्थलगांव। लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर भक्ति और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय छठ घाट पहुंचीं। उन्होंने उगते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भोजपुरी समाज के लोगों के साथ मनाया छठ महापर्व

इस अवसर पर भोजपुरी समाज के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सूर्यदेव की उपासना की और अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक गोमती साय ने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्द सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख-शांति का संचार हो।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का पर्व है छठ

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, त्याग, तपस्या और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इसकी विशेषता है कि इसमें अस्ताचलगामी सूर्य के साथ-साथ उदीयमान सूर्यदेव की भी उपासना की जाती है।

इब्नुल खान की रिपोर्ट

जशपुर टाइम्स | सच सब तक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!