छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़धर्मलोकल न्यूज़

कांसाबेल में नवमी पर विधायक गोमती साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, श्रद्धालुओं के लिए हुआ भंडारा

मां दुर्गा पंडाल में विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

कांसाबेल। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कांसाबेल स्थित मां दुर्गा पंडाल में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की |

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि के अंतिम दिनों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। धार्मिक आयोजन ने भक्तिमय वातावरण बना दिया।

विधायक गोमती साय की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। नवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना और भंडारे के आयोजन से भक्तों में उत्साह रहा।

कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, गणेश जैन, केशव पांडे, लट्टू शर्मा, अंशु जैन और शांतनु गर्ग ,घनश्याम अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!