क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल

कुनकुरी और तपकरा के अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बाइक भी जब्त

जशपुर। जशपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुनकुरी और थाना तपकरा क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

थाना कुनकुरी क्षेत्र में 27 वर्षीय विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान सत्यनारायण राम (30 वर्ष) से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हुई और एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, दुष्कर्म का आरोप

वहीं थाना तपकरा क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को आदर्श भगत (19 वर्ष) मेला दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक बालिका को अपने घर में रखा और उसका दैहिक शोषण किया। पीड़िता के घर लौटने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धाराओं 137(2), 64(2)(m), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4, 5 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

कुनकुरी मामले की कार्रवाई में पीएसआई देविका मंडावी, एएसआई ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक नंदलाल यादव और सुजीत खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं तपकरा मामले में थाना प्रभारी संदीप कुमार कौशिक, पीएसआई संदीप कुमार चौरसिया, एएसआई प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!