क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सश्रम कैद, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
फरसाबहार पुलिस की प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी से मिला न्याय, पीड़िता को क्षतिपूर्ति देने के भी निर्देश

जशपुर/कुनकुरी। जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग (मूक-बधिर) बालिका से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय (पॉक्सो), कुनकुरी ने आरोपी गजाधर पैंकरा (62 वर्ष), निवासी ग्राम बनगांव, थाना फरसाबहार को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹1,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पीड़िता को शासन की पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।








