क्राइमजशपुरलोकल न्यूज़

कांसाबेल में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल

घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, रायगढ़ से पकड़ाया आरोपी

जशपुर। थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान महिमा प्रकाश मिंज (26 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बीएनएस की धारा 64(1), 115(2) और 332(बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 मई 2026 की रात गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौटने के बाद वह घर में सोने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आया और गलत नीयत से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर से बाहर निकली और शोर मचाया। बाद में घटना की जानकारी आरोपी की बहन और बहनोई को दी गई।

 रायगढ़ से गिरफ्तार हुआ आरोपी

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर और टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र स्थित अपने गृह ग्राम में छिपा हुआ है।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IBNUL KHAN

EDITOR-IN-CHIEF

JASHPUR TIMES

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!