क्राइमछत्तीसगढ़जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

कांसाबेल में कथित अपहरण का मामला, युवक को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

मानसिक रूप से कमजोर युवक विशाल टोप्पो को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

कांसाबेल में एक कथित अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें मानसिक रूप से कमजोर युवक विशाल टोप्पो को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर कांसाबेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांसाबेल निवासी विशाल टोप्पो शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन दोपहर तक भी उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद विशाल की मां कुसुम कांता टोप्पो ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानव अधिकार जनजागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष दधिबल विश्वकर्मा के साथ थाना कांसाबेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी राजेश यादव अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए और जांच शुरू की। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि विशाल टोप्पो को कांसाबेल के डेली मार्केट  बाजार से एक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। बाजार में मौजूद सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति ने एक दुकान से खीरा खरीदा था और वहीं  फोन पे  भी किया था।

पुलिस ने उसी फोन पे के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को ट्रैक करते हुए युवक विशाल टोप्पो को बरामद कर लिया।

इस मामले में विशाल टोप्पो की मां कुसुम कांता टोप्पो ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट नहीं है।

इधर जशपुर टाइम्स से बातचीत में थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि युवक को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान कांसाबेल के हंसराज अग्रवाल, दिनेश राय और अजीमुद्दीन सहित कई लोग थाने पहुंचकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग करते नजर आए।

ibnul khan 

editor-in-chief

Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!