बेतेल स्कूल कांसाबेल का वार्षिकोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, छात्रों ने बिखेरा रंगारंग जलवा
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कांसाबेल / जशपुर। कांसाबेल स्थित बेतेल इंग्लिश मीडियम स्कूल में एनुअल फंक्शन 2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टी.आई. कांसाबेल जितेन्द्र ताम्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कांसाबेल श्रीमती शिप्रा दास, मंडल उपाध्यक्ष कांसाबेल घनश्याम अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कांसाबेल नारायण दास, छाबरा सर सहित अन्य अभिभावक, संस्था से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी गई।
इबनुल खान
एडिटपर-इन-चीफ
Jashpur Times – सच सब तक







