क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

बागबहार प्रकरण में पुलिस का एक्शन, दो आरोपी जेल, तीसरे की तलाश जारी

नाटक से लौट रही बालिका को बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपी, विशेष टीम की कार्रवाई में दो गिरफ्तार

जशपुर / बागबहार। थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत 17 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की रात नाटक देखकर अकेले घर लौट रही बालिका को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल की ओर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

अगले दिन पीड़िता बिजली सब स्टेशन के पास सड़क किनारे अचेत मिली। ग्रामीणों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 138, 70(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

  • सत्यप्रकाश यादव (28 वर्ष)

  • पीताम्बर लहरे (30 वर्ष)

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है।

विशेष टीम की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं स्थानीय इनपुट के आधार पर पत्थलगांव एवं सीतापुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

एसएसपी ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही —

  • एसडीओपी पत्थलगांव – धुर्वेश कुमार जायसवाल

  • थाना प्रभारी बागबहार – निरीक्षक अशोक शर्मा

  • सहायक उप निरीक्षक – नारायण साहू

  • प्रधान आरक्षक – मोहन बंजारे, लव कुमार चौहान, अरविंद पैंकरा

  • आरक्षक – अभय खेस, अनिक चौहान, पवन पैंकरा, यशवंत सिंदार, योगेंद्र पटेल

ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!