कांसाबेल में गायत्री परिवार की नई टीम गठित, आध्यात्मिक जागरण को मिलेगी नई दिशा
प्रज्ञापीठ चेटबा अंतर्गत संगठन विस्तार, आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरण को मिलेगा नया बल

कांसाबेल / जशपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में प्रज्ञापीठ चेटबा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) अंतर्गत ब्लॉक कांसाबेल की नई समन्वय समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गठन दक्षिण पूर्वी जोन के मार्गदर्शन में संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं रचनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया।
समिति गठन के अवसर पर संगठन विस्तार, आध्यात्मिक जागरण, नैतिक उत्थान एवं सामाजिक समरसता को प्राथमिक लक्ष्य बताते हुए क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
नवगठित ब्लॉक समन्वय समिति – कांसाबेल
-
समन्वयक – श्री प्रेम शंकर यादव
-
सह समन्वयक – श्री गौरी शंकर पैंकरा
-
संगठन प्रकोष्ठ – श्री शनि राम
-
साधना प्रकोष्ठ – श्री राम नंदन राम
-
कार्यालय प्रभार – श्री सूर्य कांत पैंकरा
-
सप्त क्रांति आंदोलन – श्री हनुमान साय
-
कोष प्रभार – श्रीमती निलेश्वरी सोरेन
-
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा – श्री मानकेश्वर भगत
-
रचनात्मक प्रकोष्ठ – श्रीमती चंचला पैंकरा
-
नारी जागरण – श्रीमती पुष्पा पैंकरा
-
युवा प्रकोष्ठ – श्री अक्षत कुमार चंदेल
-
ज्ञान यज्ञ प्रकोष्ठ – श्री जोगी राम चक्रेश
-
मीडिया प्रभारी – श्री रविंद्र यादव एवं श्री गौरव चक्रेश
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति
समिति गठन कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री काशी राम श्रीवास, पर्यवेक्षक भूपेंद्र भोय, श्री सहदुल सिंह, सी. बी. पैंकरा, जे. आर. यादव, लुधन राम सहित गायत्री परिवार के समस्त परिजनों की उपस्थिति रही। सभी ने नवदायित्वधारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
लिया गया सामूहिक संकल्प
इस अवसर पर संगठन को जन-जन तक पहुंचाने, सात्विक विचारधारा के प्रचार-प्रसार, नारी जागरण, युवा सशक्तिकरण तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु सामूहिक संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने समर्पण भाव से दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज निर्माण के कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।
नवगठित समिति क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों के प्रसार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक




