क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरराज्यलोकल न्यूज़
Trending

BRAKING NEWS -सिंगीबहार धमकी प्रकरण में पुलिस एक्शन, ओडिशा के दो आरोपियों पर BNS में मामला दर्ज

तपकरा थाना क्षेत्र में गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी; अवैध रेत तस्करी एंगल की भी जांच

जशपुर / तपकरा। थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंगीबहार में दुकानदार से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के वायरल वीडियो पर जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।

मामला चौकी ऊपर कछार क्षेत्र का है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच में घटना 24 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11 बजे की पाई गई।

 पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

जांच में सामने आया कि आरोपी रवि गुप्ता (27 वर्ष) एवं युधिष्ठिर गुप्ता (55 वर्ष), जो उड़ीसा राज्य के सरहदी ग्राम ललकिडीह के निवासी और पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं, ग्राम सिंगीबहार स्थित दुकान में पहुंचकर दुकानदार रमेश कुमार साहू (51 वर्ष) से गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी ऊपर कछार में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 अवैध रेत तस्करी का एंगल

सूत्रों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध रेत तस्करी से जुड़े  हैं और ओडिशा से छत्तीसगढ़ आकर स्थानीय लोगों को धमका रहे थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था भंग करने या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इबनुल खान 

एडिटर-इन-चीफ 

Jashpur Times – सच सब तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!