BRAKING JHARKHAND चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सवार सभी 7 की मौत
शाम 7:10 बजे रांची एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान, चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोग थे सवार

रांची / चतरा। झारखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली के लिए सात लोगों को लेकर उड़ान भरने वाली एक एयर एम्बुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार के अनुसार, एयर एम्बुलेंस ने शाम करीब 7:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ ही समय बाद यह हादसा हुआ।
विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल सात लोग सवार थे।
सभी 7 लोगों की मृत्यु की पुष्टि
चतरा की उपायुक्त (डीसी) कीर्तिश्री जी. ने एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की है।
पहले टूटा संपर्क, फिर मिली दुर्घटना की सूचना
डीजीसीए और एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान का संपर्क टूट गया था। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई और चतरा जिले के दुर्गम क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) सहित संबंधित एजेंसियों ने जांच प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम मौके पर भेजी जा रही है।
यह हादसा राज्य के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
Jashpur Times – सच सब तक




