खेलछत्तीसगढ़जशपुरलोकल न्यूज़
Trending

कांसाबेल में शिक्षक प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन, मुख्य अतिथि रहे सालिक साय एवं सुनील गुप्ता

जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में BEO पत्थलगांव विजेता, अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कांसाबेल। कांसाबेल में आयोजित शिक्षक प्रीमियर लीग जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सालिक साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक प्रीमियर लीग का यह दूसरा और अब तक का सबसे सफल सीजन रहा, जो कई महीनों तक चला। इस टूर्नामेंट में जिले भर की विभिन्न टीमों ने भाग लिया, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग के खिलाड़ी भी शामिल रहे।

प्रतियोगिता में BEO ऑफिस पत्थलगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सन्ना की टीम उपविजेता रही और टीचर्स 11 पत्थलगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों एवं टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सालिक साय ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
वहीं सुनील गुप्ता ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही और सभी खिलाड़ियों की सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक प्रीमियर लीग आयोजन समिति के
अनिल यादव, प्रेम शंकर यादव, भूपेंद्र खुटिया, योगेश कुमार, प्रवीण टोप्पो, बीनू कुमार, गौरी साय पैंकरा, गुलसागर साय, संजय कुमार, श्रीकांत सोनवानी एवं एडिशन कुजूर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन खेमसागर यादव द्वारा किया गया।

मैचों की डेटा स्कोरिंग की जिम्मेदारी अमन सिदार, अरुण सिदार, एन्थोनी एक्का एवं परवेज (रिंकू) ने संभाली।आयोजन समिति के संयोजक अनिल यादव एवं प्रेम शंकर यादव ने जशपुर टाइम्स से चर्चा में कहा कि यह प्रतियोगिता जिले भर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आपस में जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस आयोजन को निरंतर जारी रखने की इच्छा जताई।

ibnul khan 

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!