छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

मनरेगा बचाव अभियान | जशपुर पहुँचे उमेश पटेल का भव्य स्वागत, रवि शर्मा के नेतृत्व में गूंजी युवाओं की आवाज

मनरेगा बचाव अभियान के दौरान जशपुर में उमेश पटेल का जोरदार स्वागत, युवा कांग्रेस में दिखी जबरदस्त एकजुटता

जशपुर।
मनरेगा बचाव अभियान के तहत जशपुर पहुँचे खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान रवि शर्मा पूरी तरह एनर्जेटिक और जोश से भरे हुए नजर आए।

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरंगपानी से लेकर जिला मुख्यालय जशपुर तक स्वागत होता रहा जशपुर मे बाइक रैली निकाली गई, जिसमें “उमेश पटेल जिंदाबाद” और “रवि शर्मा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। रवि शर्मा स्वयं बाइक रैली में शामिल होकर अपने नेता उमेश पटेल का जोशोखरोश के साथ स्वागत करते नजर आए।

यह उल्लेखनीय है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार बनी थी, उस समय रवि शर्मा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में जशपुर जिले में एक मजबूत और संगठित युवा टीम तैयार हुई, जो आज भी एकजुट है। वही टीम आज भी जशपुर यूथ कांग्रेस की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और रवि शर्मा को अपना नेता मानती है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि रवि शर्मा ने हमेशा युवाओं को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है और संघर्ष के समय वे युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। यही कारण है कि जशपुर यूथ कांग्रेस में आज भी उन्हें विशेष सम्मान और भरोसा प्राप्त है।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!