छत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

जशपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम | खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जशपुर पहुँचे कांग्रेस नेता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जशपुर।
मनरेगा में कथित अनियमितताओं और किसानों की धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज जशपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस की सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरिता लेफतलांग सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नंदकुमार उमेश पटेल (खरसिया विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मनरेगा संयोजक), जशपुर प्रभारी भानूप्रताप, जशपुर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व कुनकुरी विधायक उत्तमदान मिंज, पूर्व विधायक जशपुर विनय भगत की मौजूदगी रही।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिंह एवं फूलकेरिया भगत, प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा, वरिष्ठ नेता हीरूराम निकुंज, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, सहस्त्रांशु पाठक, महेंद्र अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव सहित जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में काम प्रभावित हो रहा है, वहीं धान खरीदी में किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और सभी पात्र किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन को तेज करेगी।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!