सरगुजा ओलम्पिक का आगाज़ | कांसाबेल में छात्रों ने दिखाया खेल कौशल, मैराथन से हुई शुरुआत
कांसाबेल में सरगुजा ओलम्पिक की शुरुआत, स्कूलों के विद्यार्थियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

कांसाबेल | जशपुर
कांसाबेल विकासखंड में सरगुजा ओलम्पिक का भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी खेल योजना के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
सरगुजा ओलम्पिक के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरावती पैंकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, घनश्याम अग्रवाल, शान्तनु गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांसाबेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम सहित जनपद पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपना हुनर दिखाया। खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
प्रतिभागियों के लिए समुचित व्यवस्था
आयोजन स्थल स्टेडियम में प्रतिभागियों के लिए भोजन, मिनरल वाटर सहित आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
पहले दिन मैराथन व फुटबॉल
सरगुजा ओलम्पिक के तहत सोमवार को मैराथन दौड़ एवं फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं अगले दिनों में खो-खो, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
खेलों से निखरेगी ग्रामीण प्रतिभा
सरगुजा ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण एवं स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का भी मंच प्राप्त हो रहा है।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक।















