BREKING NEWS पत्थलगांव के बनगांव बी में हाथियों का आतंक, मकान तोड़ा – बुज़ुर्ग माता-पिता बाल-बाल बचे | Jashpur Times
लगातार 15 दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हैं जंगली हाथी

पत्थलगांव | जशपुर टाइम्स
पत्थलगांव विकासखंड के बनगांव बी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों के एक दल ने भुनेश्वर यादव के मकान को नुकसान पहुंचाते हुए खेत में लगी आलू की फसल को रौंद डाला, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

घटना के दौरान घर में मौजूद बुज़ुर्ग माता-पिता की जान बाल-बाल बच गई। राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में पहले से निगरानी कर रही वन विभाग की टीम ने समय रहते ग्रामीणों को सतर्क कर दिया। सूचना मिलते ही भुनेश्वर यादव ने अपने माता-पिता को सुरक्षित रूप से दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते यह कदम नहीं उठाया जाता, तो जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग 15 दिनों से जंगली हाथी इसी क्षेत्र में सक्रिय हैं। कभी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर तो कभी आसपास के रिहायशी इलाकों और खेतों में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण रात-रात भर जागने को मजबूर हैं।

वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि—
-
हाथियों को किसी भी प्रकार से छेड़ा न जाए,
-
गुलेल, पत्थर या अन्य वस्तुओं से परेशान न किया जाए,
क्योंकि उग्र अवस्था में हाथी का हमला जानलेवा साबित हो सकता है।
वन विभाग की टीम लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए है और हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
——————————
IBNUL KHAN
EDITOR-IN-CHIEF
Jashpur Times
सच सब तक




