छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़दुनियाधर्मराज्यलोकल न्यूज़

हज-2026 मुकम्मल कर वतन लौटे हाजियों का घरजिया बथान में भव्य इस्तकबाल

सरगुजा व जशपुर जिले के हाजी हुए शामिल, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं

जशपुर। हज-2026 की मुकद्दस यात्रा पूरी कर वतन लौटे हाजियों का हाजी रहमान खान के घरजिया बथान स्थित निवास पर भव्य इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें मुबारकबाद दी।

इस्तकबाल समारोह में हाजी मंसूर खान (सीतापुर), हाजी तजम्मुल साहब (काराबेल), हाजी युनुस साहब (लुड़ेग) सहित सरगुजा एवं जशपुर जिले के कई हाजी शामिल हुए। वहीं हाजी रहमान खान को भी हज-2026 की पवित्र यात्रा पूरी करने पर सम्मानित किया गया।

हाजियों ने बताया कि उन्होंने मक्का और मदीना की पवित्र सरज़मीं पर देश में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और समस्त मानवता की भलाई के लिए विशेष दुआएं कीं। उन्होंने कहा कि हज हर सक्षम मुसलमान के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है, जो इंसान को भाईचारे, त्याग, सेवा और इंसानियत का संदेश देती है।

इस अवसर पर हाल ही में उमराह की यात्रा पूरी कर लौटे लोगों का भी सम्मानपूर्वक इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और मुल्क की तरक्की व शांति के लिए दुआएं कीं।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!