जशपुर में लोहार समाज की पहल: 60 महिलाओं व बालिकाओं को मिलेगा निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण
सामाजिक कौशल विकास अंतर्गत 1 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण, मां कमला स्किल फाउंडेशन सोसायटी करेगी संचालन

जशपुर जिले में जिला स्तरीय लोहार समाज संगठन सह सेवा समिति द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक कौशल विकास अंतर्गत सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण सह काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मां कमला स्किल फाउंडेशन सोसायटी की प्रमुख कुंती यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ मास्टर ट्रेनर अंजू पटेल, श्रीमती सुकांति विश्वकर्मा (कांसाबेल) एवं श्री ददीबल विश्वकर्मा (मानव अधिकार जनजागरण मंच) भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष विजय कुमार विश्वकर्मा, महामंत्री कलम साय विश्वकर्मा, प्रवक्ता सूर्यो कुमार विश्वकर्मा, जिला सदस्य सह प्रभारी कोषाध्यक्ष सूरज नाथ विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल विश्वकर्मा, जिला सदस्य राकेश राम, जिला सचिव अमित विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विकासखंड एवं सेक्टर स्तर से गोविंदा विश्वकर्मा, अमर साय विश्वकर्मा, दिलसा विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा एवं राम साय विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।

महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती स्नेहा विश्वकर्मा, श्रीमती सोनिया विश्वकर्मा, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, श्रीमती रजनी विश्वकर्मा, श्रीमती जानकी विश्वकर्मा, कुमारी इंदिरा विश्वकर्मा एवं श्रीमती सुखमणि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस पहल के तहत 30 बालिकाओं और 30 महिलाओं (कुल 60 प्रतिभागियों) को निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

यह प्रशिक्षण 1 मई से मां कमला स्किल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा निःशुल्क प्रारंभ किया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे समाज के विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Ibnul khan
Editor-in-chief, Jashpur Times








