ग्रामीणों तक पहुंचा प्रशासन, नकबार में विकासखंड स्तरीय शिविर सफल
प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

कांसाबेल / जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रशासन गांव की ओर” के तहत कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत नकबार में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लिया।

शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, जल संसाधन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, राजस्व, खाद्य, वन एवं अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, आवेदन प्राप्त किए गए तथा जो प्रकरण त्वरित निराकरण योग्य पाए गए, उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, जनपद सदस्य निराला टोप्पो, सरपंच एम्ब्रेसिया टोप्पो, उपसरपंच अरविंद गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, सचिव मलक साय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन जनपद पंचायत कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं करारोपण अधिकारी मुनेश्वर बघेल एवं बिन्देश्वर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
25 आवेदनों का त्वरित निराकरण
शिविर के दौरान जनपद पंचायत, स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, विद्युत एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 25 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं पूर्व जनपद पंचायत पदाधिकारी मोतीलाल भगत ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच एम्ब्रेसिया टोप्पो ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस शिविर को ग्रामीणों के लिए लाभकारी एवं प्रशासन की जनहितकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
ibnul khan
editor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक






