बच्चों की मुस्कान के बीच खास बना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस
बगिया स्थित बालक आश्रम में स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया जन्मदिवस, बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

जशपुर / बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिवस बगिया स्थित बालक आश्रम में बच्चों के बीच मनाकर इस विशेष दिन को यादगार बना दिया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और चॉकलेट वितरित कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सतत प्रयास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का वातावरण स्नेह, उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

यह अवसर बालक आश्रम के बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी और यादगार पल बन गया, जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ समय बिताया और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ibnul khan
editor-in-chief, JASHPUR TIMES




