जनकल्याणजशपुरलोकल न्यूज़

लोकेश्वर महादेव मंदिर होगा विकसित, बनगाँव बी और लोकेर पंचायत ने मिलकर शुरू की पहल

शौचालय व चबूतरा निर्माण के साथ पेयजल सुविधा पहले ही हो चुकी है सुनिश्चित

जशपुर। बनगाँव बी और लोकेर पंचायत ने संयुक्त रूप से लोकेश्वर महादेव मंदिर के विकास का संकल्प लिया है। क्षेत्र की आस्था का केंद्र रहे इस प्राचीन स्थल को विकसित करने के लिए दोनों ग्राम पंचायतों ने सराहनीय पहल की है।

बनगाँव सरपंच करमिला जोगेंद्र भगत द्वारा मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की गई है। वहीं लोकेर सरपंच निलमती कृष्णा पैंकरा ने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चबूतरा निर्माण की बात कही है।

इसके पूर्व दोनों पंचायतों ने शिवरात्रि मेले से पहले शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए बोरवेल खनन एवं मोटर स्थापना करवाई थी, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली।

निश्चित ही इन विकास कार्यों से लोकेश्वर महादेव मंदिर की ख्याति और बढ़ेगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!