
कांसाबेल | जशपुर
यूथ स्पोर्ट्स क्लब कांसाबेल के तत्वावधान में आयोजित अंतरराज्यीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार देर रात भव्य एवं रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ की रायगढ़ टीम ने मध्य प्रदेश के बालाघाट को हराकर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में ओडिशा के बरगढ़ को पराजित कर फाइनल में पहुंची रायगढ़ की टीम और बालाघाट के बीच जोरदार एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों के उत्साह और तालियों से मैदान गूंजता रहा। दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी इस आयोजन के साक्षी बने।
समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर श्री सुनील गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा, क्षेत्रीय जनपद सदस्य शिप्रा दास, सरपंच कांसाबेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश बंसल, उपाध्यक्ष अनिल यादव, सचिव रज्जू भाटिया, धनवंत यादव, खेमसागर यादव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
आयोजन से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार
आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश बंसल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है, जिससे तन और मन दोनों प्रसन्न रहते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कांसाबेल के ओजस्वी वक्ता धनवंत यादव ने किया।
आयोजन समिति को मिला प्रशंसा का संदेश
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश बंसल, रज्जू भाटिया, धनवंत यादव (डीके यादव), अनिल यादव, खेमसागर यादव सहित सभी सदस्यों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“इस प्रकार का आयोजन कांसाबेल क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं।”
खिलाड़ियों और दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
कार्यक्रम में धर्मपाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सरपंच अनिल कांसाबेल, नारायण दास, अमित अग्रवाल, बालेश्वर चक्रेश, केशव पांडे, अंशु जैन, अरविंद स्वर्णकार, वीरेंद्र बारीक, अमित पारीक सहित सैकड़ों ग्रामवासी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

विजेता बनने के बाद रायगढ़ की टीम ने खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छा जताई। वहीं उपविजेता टीम ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“जशपुर की पावन धरती पर खेलना हमारे लिए सौभाग्य की बात रही।”
ibnul khan
edotor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक।







