छत्तीसगढ़जशपुरदेशराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर दौरा, जनजातीय संस्कृति और विकास का संदेश

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जशपुर पुलिस ने जारी की वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

जशपुर।
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को भारत देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का जशपुर एवं झारखंड प्रवास प्रस्तावित है। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उक्त तिथि को नेशनल हाईवे-43 (NH-43) पर जशपुर से मांझाटोली तक सभी प्रकार के दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था

जशपुर पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार—

 रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाले वाहन:
रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर
आरा – सकरडेगा – कोंडरा – मोकरा – सुरसांग – मांझाटोली होते हुए
आगे गुमला होते हुए रांची की ओर प्रस्थान करेंगी।

जशपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहन:
जशपुर से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन गिरांग चौक से डायवर्ट होकर
बालाछापर – आरा – सकरडेगा – कोंडरा – मोकरा – सुरसांग – मांझाटोली होते हुए
आगे गुमला होते हुए रांची की ओर जाएंगी।

प्रशासन की अपील

जशपुर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में सहयोग प्रदान करें, जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

ibnul khan

editor-in-chief jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!