छत्तीसगढ़जनकल्याणटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

बस्तर पंडुम का भव्य समापन: अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में 53 हजार लोक कलाकारों ने बिखेरी जनजातीय कला की छटा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लालबाग मैदान में हुआ आयोजन, 12 विधाओं के विजेताओं को मिले 50-50 हजार के पुरस्कार

जगदलपुर | छत्तीसगढ़
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के महोत्सव “बस्तर पंडुम” का भव्य समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बस्तर संभाग के 7 जिलों से आए 53 हजार से अधिक लोक कलाकारों ने भाग लिया और 12 विभिन्न विधाओं में अपनी पारंपरिक कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी 12 विधाओं के प्रथम पुरस्कार विजेताओं को 50-50 हजार रुपये के चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि—

माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बस्तर आज हिंसा के दौर से निकलकर शांति और विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है


अब हर घर तक पहुँचेगा साहित्य का महापर्व

इसी क्रम में रायपुर साहित्य उत्सव के तीन दिवसीय भव्य आयोजन की सजीव झलकियाँ अब दूरदर्शन पर ‘साहित्य पर्व’ के रूप में प्रसारित की जाएँगी।

यह विशेष प्रसारण 10 फरवरी से प्रारंभ होगा, जिसमें कुल 6 विशेष कड़ियाँ दिखाई जाएँगी। इन कड़ियों में साहित्य उत्सव के प्रमुख सत्र, विचारोत्तेजक परिचर्चाएँ, प्रतिष्ठित साहित्यकारों के विचार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देशभर के दर्शकों तक पहुँचेंगी।

ibnul khan 

editor-in-chief, Jashpur Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!