छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़राज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कांसाबेल ने किया वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के करकमलों से हुआ कैलेंडर का विमोचन

कांसाबेल | जशपुर

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई कांसाबेल द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जशपुर श्री सुनील गुप्ता ने अपने करकमलों से कैलेंडर का विमोचन किया।

विमोचित वार्षिक कैलेंडर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित सभी सामान्य अवकाश एवं ऐच्छिक अवकाश सहित वर्ष 2026 का संपूर्ण विवरण समाहित किया गया है। यह कैलेंडर शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए वर्षभर अवकाश योजना बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रेम शंकर यादव, उप सरपंच श्री बालेश्वर चक्रेस, श्री अनिल यादव, श्री भूपेंद्र खुंटिया, श्री खेमसागर यादव, श्री गुल सागर पैंकरा, श्री प्रवीण टोप्पो, श्री एडिशन कुजूर, श्री बीनू पैंकरा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक उपयोगी एवं मार्गदर्शक साधन साबित होगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ibnul khan 

editor-in-chief, jashpur times 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!