छत्तीसगढ़धर्म
Trending

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बोले— छद्म मतांतरण की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकना हर देशभक्त का कर्तव्य

विराट हिन्दू सम्मेलन में 210 लोगों की घर-वापसी, सनातन पुनर्जागरण का संदेश

JASHPUR TIMES | जांजगीर-चांपा

विराट हिन्दू सम्मेलन में 210 धर्मांतरित सदस्यों की सनातन धर्म में घर-वापसी

दिनांक 22 जनवरी 2026 को जिला जांजगीर-चांपा के चांपा नगर में नगरवासियों द्वारा धर्म जागरण समन्वय विभाग के तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घर-वापसी प्रमुख एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सहभागिता की।

210 लोगों की विधिवत घर-वापसी

सम्मेलन के दौरान सनातन संस्कृति से भटके हुए 210 धर्मांतरित बंधुओं का
पाद प्रक्षालन, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत धार्मिक संस्कारों के साथ
सम्मानपूर्वक पुनः हिन्दू धर्म में घर-वापसी कराई गई।
यह आयोजन सनातन धर्म की समरसता, करुणा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—

उन्होंने आगे कहा कि—छद्म रूप से हो रही मतांतरण की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोकना हर एक देशभक्त का कर्तव्य है।
जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति अपने मूल सनातन संस्कारों से नहीं जुड़ जाता, तब तक यह अभियान निर्भीक भाव से चलता रहेगा


अनेक संत-महात्मा व गणमान्यजन रहे उपस्थित 

सम्मेलन में मुख्य रूप से—

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन
  • ज्योतिष रत्न पं. पी. एस. त्रिपाठी
  • काली उपासक स्वामी सुरेंद्र नाथ (जांजगीर)
  • प्रांत प्रमुख धर्मजागरण राजकुमार चंद्र
  • प्रांत संयोजिका घर-वापसी प्रमुख अंजू गबेल
  • नगर संघचालक चांपा शांति सोनी
  • नगर कार्यवाह लक्की सोनी
  • सतनामी समाज प्रमुख आनंद प्रकाश गिरी
  • चांपा के राजा कुँवर विरेन्द्र बहादुर सिंह
  • युवा टोली नेतृत्वकर्ता दिग्विजय सिंह
  • समाजसेवी मंजूषा पाटले
  • मातृ शक्ति टीम सहित बड़ी संख्या में सनातनी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

राष्ट्र-धर्म-समाज की एकता का संकल्प

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, धर्म और समाज की एकता के संकल्प के साथ किया गया।
आयोजकों ने इसे सनातन चेतना के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!