जशपुरराजनीतिलोकल न्यूज़

भाजपा संगठन को नई ताकत, नितिन नवीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष — कांसाबेल में उत्साह

कांसाबेल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

JASHPUR TIMES | कांसाबेल

छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं भाजपा के कद्दावर नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जशपुर जिले के कांसाबेल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। कांसाबेल क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


भाजपा के दिग्गज हुए सामील

जश्न कार्यक्रम के दौरान
सालिक साय – जिला पंचायत अध्यक्ष
एवं
सुनील गुप्ता – जिला संगठन प्रभारी, सरगुजा

सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान नारायण दास आलोक सारथी, शान्तनु गर्ग, घनश्याम अग्रवाल, केशव पांडे, अंशु जैन, बालेश्वर चक्रेश, कमलेश बंशल, लरसु मिर्धा, अरविंद स्वर्णकार, विशाल धुत, अमित जिंदल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि यह निर्णय पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा देगा तथा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में संगठन को मजबूती मिलेगी।


ibnul khan

editor-in-chief

Jashpur Times – सच सब तक।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!