कांसाबेल को विकास की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 40.25 करोड़ के 18 कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
कांसाबेल के ढुढरुडांड में 18 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में बड़ी सौगात

कांसाबेल में विकास की बड़ी सौगात
कांसाबेल (जशपुर)।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड कांसाबेल के ग्राम ढुढरुडांड में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र को बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 40.25 करोड़ रुपये की लागत से 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इनमें 13.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 26.68 करोड़ रुपये की लागत से 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह सहित कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
🔹 भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्य
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें शामिल हैं—
-
₹2.71 करोड़ – ग्राम आमाटोली में 100 सीटर बालक छात्रावास भवन
-
₹3.04 करोड़ – ग्राम पंचायत पंगसुवा से दर्रापारा तक सड़क
-
₹2.35 करोड़ – सराईटोला से बरपारा पहुंच मार्ग
-
₹3.06 करोड़ – पालीडीह बस्ती से लाखझार तक सड़क
-
₹6.34 करोड़ – कर्राजोर होते हुए बरपारा, धनुपारा से काडरो पहुंच मार्ग
-
₹2.73 करोड़ – बंधनपुर से छातासराई पहुंच मार्ग
-
₹2.16 करोड़ – सूरजगढ़ मिडिल स्कूल पक्की सड़क से लुडेग गौठान तक मार्ग
-
₹2.01 करोड़ – तिलडेगा अटल चौक से आमाकानी पहुंच मार्ग
-
₹2.25 करोड़ – एस.टी.पी. निर्माण कार्य
🔹 लोकार्पित किए गए विकास कार्य
लोकार्पण किए गए कार्यों में—
-
₹2.63 करोड़ – कोरंगा बस्ती से ग्यारटोली पहुंच मार्ग
-
₹1.07 करोड़ – छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग
-
₹1.97 करोड़ – करंजटोली–डाड़ी डिपा होते हुए चक्रधर नगर पहुंच मार्ग
-
₹1.72 करोड़ – कोरंगा बस्ती से खैरवारटोली पहुंच मार्ग
-
₹4.28 करोड़ – मुसकुटी से मुख्य मार्ग पहुंच मार्ग
-
₹3.00 करोड़ – करंजटोली–रजौटी पहुंच मार्ग
-
₹1.23 करोड़ – घोघरा चौक से फरसाटोली मेन रोड पहुंच मार्ग
-
₹10 लाख – सीसी रोड, नक्टीमुंडा
-
₹54.01 लाख – पत्थलगांव में एसडीओपी (पुलिस) कार्यालय भवन
ibnul khan
aditor-in-chief
Jashpur Times – सच सब तक




