सरगुजा के सीनियर आदिवासी चेहरे रामपुकार सिंह को राज्यसभा भेजने की मांग तेज
पत्थलगांव से मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता के समर्थन में कार्यकर्ताओं की आवाज, पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने की मांग

पत्थलगांव / जशपुर।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं 8 बार के विधायक रहे रामपुकार सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। सरगुजा संभाग के प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में गिने जाने वाले सिंह की पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ मानी जाती है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि कांग्रेस से जुड़ी रही है और वे पूर्व में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि रामपुकार सिंह यूपीए शासनकाल में कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी आदिवासी नेताओं में शामिल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा रामपुकार सिंह को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजने की मांग की जा रही है। समर्थकों का मानना है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, आदिवासी समाज में प्रभाव और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए।
हालांकि इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्रीय राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि पार्टी वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता देती है, तो रामपुकार सिंह का नाम स्वाभाविक रूप से चर्चा में आ सकता है।
ibnul khan
editor-in-chief, Jashpur Times




