क्राइमजशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

होली से पहले जशपुर में डबल एक्शन: बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

कुनकुरी में सघन चेकिंग के दौरान 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सिटी कोतवाली ने भी 24.840 किलो गांजा पकड़ा

मॉडिफाइड बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा जब्त, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जशपुर / कुनकुरी।
होली से पहले जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कुनकुरी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक मॉडिफाइड नई बोलेरो वाहन (एमपी 66 ZH 6806) के गुप्त चेंबर से 18.4 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी ओड़िसा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन (कीमत लगभग 14 लाख रुपये), मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा ओड़िसा में मौजूद एक रिश्तेदार (साला) द्वारा उपलब्ध कराया गया था। उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वहीं सिटी कोतवाली जशपुर ने भी 28 फरवरी 2026 को किराये के मकान में डंप किए गए 24.840 किलो गांजा (कीमत 12.42 लाख रुपये) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

ibnul khan

editor-in-chief, jashpur times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!