कांसाबेल में स्व. शशी प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय व भाजपा नेता सुनील गुप्ता रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय व भाजपा नेता सुनील गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में हुआ उद्घाटन

कांसाबेल में स्वर्गीय शशी प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लीनिक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं भाजपा नेता सुनील गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
यह क्लीनिक डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता (MBBS, MS ENT, जनरल फिजिशियन) द्वारा संचालित किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने Jashpur Times से बातचीत में कहा कि जशपुर जैसे वनांचल और आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को रोकने के लिए शुरुआती चरण में उपचार मिलना बहुत आवश्यक होता है, लेकिन बड़े शहरों में इलाज कराना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हो पाता, जिससे कई बार बीमारी बढ़ जाती है।

उन्होंने बताया कि अब कांसाबेल में ही उचित जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा।
डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता के साथ क्लीनिक में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य स्टाफ भी मौजूद रहेंगे, जिनमें
MD – विल्सन तिर्की,
MLT – जयंती सिंह,
फार्मा एवं स्टोर कीपर – बालमकुंद चौहान,
स्टाफ नर्स – लेबीना पैंकरा शामिल हैं।
ibnul khan
editor-in-chief, jashpur times







